01 दिसंबर से चूड़धार यात्रा बंद, प्रशासन ने लगाई रोक

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

चूड़धार क्षेत्र में बढ़ती ठंड और बर्फबारी के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने 1 दिसंबर से चूड़धार यात्रा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। यह रोक अप्रैल माह तक जारी रहेगी। इस अवधि में यदि कोई व्यक्ति यात्रा मार्ग पर जाता पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपमंडलाधिकारी चौपाल हेम चंद वर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी सर्दियों के मौसम में चूड़धार क्षेत्र में हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं। ऊँचाई वाले इलाकों में भारी बर्फ जमने, रास्तों पर फिसलन बढ़ने और तापमान के शून्य से नीचे जाने के कारण यात्रा बेहद जोखिमपूर्ण हो जाती है।

बीते वर्षों में कई बार श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ऐसे मौसम में फंसना पड़ा है, जिससे बचाव कार्य भी कठिन हो जाता है।इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मंदिर के कपाट बंद होने के बाद यात्रा रोकने का निर्णय लिया है। प्रतिबंध के बाद भी यदि कोई व्यक्ति चूड़धार की ओर रवाना होता है, तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता दें, प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें और मौसम में सुधार तथा कपाट खुलने तक चूड़धार यात्रा से पूरी तरह परहेज करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...