हिमाचल में 4 दिन बारिश की संभावना, 10 जिलों में यैलो अलर्ट जारी

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर:

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम ने करवट ली है। शनिवार को कुछ स्थानों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हुई। धर्मशाला में दिन के समय तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

शिमला व आसपास के क्षेत्रों में भी दिनभर अधिकतर समय बादल छाए रहने से मौसम खुशगवार बना रहा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन राज्य में मौसम के खराब रहने की संभावना जताई है। 2 जनवरी तक प्रदेश में झमाझम बारिश की संभावना है।

30 मई से 2 जून तक बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की आशंका

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर राज्य के मैदानी व मध्यपर्वतीय इलाकों में आने वाले 10 जिलों के लिए अगले 4 दिन यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 मई से 2 जून तक बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की आशंका है।

मैदानी व मध्य पर्वतीय इलाकों में 3 व 4 जून को मौसम साफ रहेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूरे प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। 2 जून तक मौसम खराब रहने से गर्मी के प्रकोप से राहत मिलेगी। इस दौरान पहाड़ी रीजन में बर्फबारी के भी आसार हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...