हिमाचल में व्यापारी से अज्ञात शख्स ने मांगी 5 लाख की फिरौती, न देने पर जान से मारने की धमकी

--Advertisement--

हिमाचल में व्यापारी से अज्ञात शख्स ने मांगी 5 लाख की फिरौती, न देने पर जान से मारने की धमकी।

ऊना – अमित शर्मा 

उपमंडल बंगाणा के एक व्यापारी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद कुमार उर्फ सैंटी, निवासी बंगाणा, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब दस दिन पहले देर रात उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई।

कॉल करने वाले व्यक्ति ने सीधे तौर पर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी और धमकी दी कि अगर रकम नहीं दी गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

धमकी से घबराए व्यापारी ने तत्काल बंगाणा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया के बोल 

इस संबंध में एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कॉल की लोकेशन व पहचान को लेकर साइबर टीम की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गोरडा छिन्ज मेले में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, मेले को 21 हजार रुपये देने की घोषणा

सुक्खू सरकार का चौथा बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को करेगा...

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...