हरिपुर कालेज में शिक्षकों के रिक्त पद भरने को लेकर एनएसयूआइ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

देश व प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा को बल दिया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लाई गई है। शिक्षा नीति में भी गुणात्मक एवं धरातल स्तर पर शिक्षा में गुणवता लाने की बात की गई है। इसमें मुख्य रूप से रंटत शिक्षा प्रणाली का खत्म करने पर बल दिया जा रहा है।

शिक्षा में सुधार करने को लेकर कागजों में जितने मर्जी कार्य किए जाएं, लेकिन जब तक धरातल स्तर पर काम नहीं होगा, तब तक कुछ नहीं होगा। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा की स्थिति यह है कि यहां शिक्षा के मंदिर भी हैं और पढ़ने वाले विद्यार्थी और मूलभूत सुविधाएं भी हैं। इन सब के बीच सबसे बड़ी समस्या यह है कि शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाने वाले ही नहीं हैं। स्कूलों से लेकर कालेज स्तर पर शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं।

चंद्रधर गुलेरी महाविद्यालय हरिपुर में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने और राज्य परिवहन निगम देहरा की ओर से बसें महाविद्यालय तक चलाने के लिए एनएसयूआइ हरिपुर इकाई ने तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है l एनएसयूआइ हरिपुर इकाई ने इसको लेकर पहले कॉलेज से लेकर तहसील परिसर तक रैली की जिसमें जमकर नारेबाजी की गई। ये रैली एनएसयूआई अध्यक्ष मोहित की अगुवाई में निकाली गई।

हरिपुर महाविद्यालय के विद्यार्थियों की इन मांगों को लेकर देहरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर भी रैली में भाग लिया। उन्होंने भी स्टूडेंट संगठन की इन मांगों का जोरदार समर्थन किया है। छात्र नेताओं ने राज्यपाल से मांग की है कि जल्द रिक्त पदों को भरा जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...