सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार 30 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 30 नवंबर को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या पास तथा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं।

चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 16,500 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक उम्मीदवारों से साक्षात्कार के लिए 30 नवंबर को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज में उपस्थित होने की अपील की है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुरनाला गांव में मिला पाकिस्तानी झंडा, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र चुराह...

लगभग एक साल बाद भी इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन का खतरा बरकरार, दहशत में लोग

हिमखबर डेस्क कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार में सितंबर 2025...

अर्थी सड़क पर रखकर चक्का जाम, ढाई घंटे बाद खुला धर्मशाला-चैतड़ू-कांगड़ा मार्ग

हिमखबर डेस्क जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते शीला पासू...