सड़कों पर उतरे 163 एम्बुलेंस कर्मचारी, DC कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन

--Advertisement--

सड़कों पर उतरे 163 एम्बुलेंस कर्मचारी, DC कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश में चल रही 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को प्रदेश भर के कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर रहे।

मंडी जिला के 31 स्थानों पर कार्यरत 163 कर्मचारियों ने अपनी सेवाओं को पूरी तरह से बंद रखा और मंडी जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य विभाग और एम्बुलेंस सेवा का संचालन कर रही मेडस्विन कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

108-102 कर्मचारी यूनियन जिला मंडी के प्रधान सुमित कुमार ने कहा कि आज कर्मचारियों के शोषण का आलम यह है कि हमें सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों से बारह घंटे डयूटी करवाई जाती है परंतु ओवरटाइम के नाम पर कुछ नहीं दिया जाता।

हाई कोर्ट, लेबर कोर्ट, सीजेएम कोर्ट और श्रम विभाग के आदेशों के बाद भी विंडस्विन कंपनी नियमों को लागू नहीं कर रही है। जो कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते हैं उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ि़त करके नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

कर्मचारियों को नियमानुसार और ज़रूरत के अनुसार छुट्टियां नहीं दी जा रही हैं। कई बार कंपनी प्रबंधन, विभाग और सरकार के पास अपनी बात रखने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला तो अब मजबूरन एक दिन की हड़ताल करनी पड़ रही है।

सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह के बोल 

सीटू के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मेडस्विन कंपनी श्रम कानूनों का घोर उल्लंघन करके कर्मचारियों का शोषण कर रही है। इन्होंने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि श्रम कानूनों के तहत कर्मचारियों को सभी वित्तिय लाभ और सुविधाएं दी जाएं। दस वर्षों से वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

इसलिए हर वर्ष 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रावधान भी किया गया। यदि कंपनी ऐसा नहीं करती है तो फिर आने वाली 8 जून को शिमला में आगामी आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी और पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर सीटू नेता गोपेन्द्र शर्मा, सुरेश सरवाल, गुरदास वर्मा, सुरेंद्र शीलू, एम्बुलेंस यूनियन यूनियन के सह सयोंजक पंकज, यशपाल, संजय, सुरेंद्र, रिंटू कुमारी, जमना कुमारी और संतोष कुमारी भी मौजूद रहे। कर्मचारियों के समर्थन में रेहड़ी फहड़ी और फोरलेन वर्करज यूनियन ने भी समर्थन देने के लिए इस प्रदर्शन में भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क  महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजित...

कुदरत पर भारी पड़ी आस्था, भारी बर्फबारी के बीच देवता की पालकी उठाकर 12 KM पैदल चले भक्त

मंडी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश को यूं ही देवभूमि...

लोक गायक नवीन वशिष्ठ का नया शिव भजन “शिवा खेरा लाणा” हुआ रिलीज़

लोक गायक नवीन वशिष्ठ का नया शिव भजन “शिवा...