शिकारी माता की पहाड़ियों पर बच्चों सहित फंसे 9 लोग, SDRF ने बचाई जान

--Advertisement--

शिकारी माता पहाड़ी पर फंसे नौ लोग, एसडीआरएफ टीम ने किया रेस्क्यू, खराब मौसम के कारण भटके थे

हिमखबर डेस्क

भैयादूज के पर्व पर बुधवार शाम को माता शिकारी देवी के दर्शनों 9 के करीब लोग जंगल में ही फंस गए। एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने वीरवार सुबह इनको सुरक्षित निकाला। इन लोगों में दो तीन छोटे बच्चे भी हैं।

ये लोग स्थानीय व्यक्ति के माता शिकारी देवी के दर्शन को निकले थें। दोपहर बाद मौसम खराब होने पर ये जंगल के रास्ते शॉट कट के जरिए नीचे उतरने लगे लेकिन रास्ता भटक गए और एक नाले के पास फंस गए।

इनके न लौटने पर इसकी सूचना पुलिस ओर प्रशासन को दी। प्रशासन ने मौके के लिए एसडीआरएफ को टीम रवाना की। इन लोगों के मोबाइल बंद होने के कारण इनको तलाश करने में दिक्कत आ रही थी। एसडीआरएफ के जवानों ने अपने अनुभव के आधार पर इनका पता लगाया और इन तक पहुंचे। वर्षा के कारण ठंड भी थी।

एसडीआरएफ के जवानों में इनको पानी और खाने का सामान उपलब्ध करवाया और वहां से रेस्क्यू किया। एसपी एसडीआरएफ अर्जित सेन ने बताया कि शिकारी माता की पहाड़ी पर लोगों के फंसे होने की सूचना मिलते ही टीम को रवाना कर दिया गया था। सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...