रोपित किए गए पौधों की उचित देखभाल आवश्यक – हरदीप सिंह बावा

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर                                                                                                 

वन मण्डल नालागढ़ के वन परिक्षेत्र रामशहर द्वारा आयोजित 75वें वनमण्डल स्तरीय वन महोत्सव का शुभारम्भ आज नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने किया।

हरदीप सिंह बावा ने इस अवसर पर कहा कि रोपित किए गए पौधों की उचित देखभाल आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधों को सुरक्षा के साथ-साथ निर्धारित समय पर खाद-पानी दिया जाना चाहिए। सुरक्षा के साथ ही पौधे वृक्ष का आकार ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की भूमिका से हम सभी परिचित हैं। पौधरोपण के माध्यम से ही वन भूमि का दायरा बढ़ाकर भू एवं भू-जल का संरक्षण किया जा सकता है और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे भूस्खलन के खतरे को न्यून करते हैं।

उन्होंने कहा कि नालागढ़ के वन उपमण्डल में बरसात के मौसम में विभिन्न प्रजातियों के 45 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और इनके निपटारे के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष हुसन चंद, वनमण्डलाधिकारी नालागढ़ विकल्प यादव, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क  महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजित...

कुदरत पर भारी पड़ी आस्था, भारी बर्फबारी के बीच देवता की पालकी उठाकर 12 KM पैदल चले भक्त

मंडी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश को यूं ही देवभूमि...

लोक गायक नवीन वशिष्ठ का नया शिव भजन “शिवा खेरा लाणा” हुआ रिलीज़

लोक गायक नवीन वशिष्ठ का नया शिव भजन “शिवा...