राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि

--Advertisement--

राष्ट्रीय संकल्प दिवस की लोगों को दिलाई शपथ

शिमला – नितिश पठानियां

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय संकल्प दिवस कार्यक्रम में शिरकत की और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने सभी को राष्ट्रीय संकल्प दिवस की शपथ भी दिलाई। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय संकल्प दिवस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है।

मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि आज इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है, उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थी और वह देश की पहली ऐसी प्रधानमंत्री बनी जिन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध आवाज उठाई और इस चुनौती का मजबूती से सामना किया।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को भारत रत्न की उपाधि से नवाजा गया था। स्वर्गीय इंदिरा गाँधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए कई साहसिक निर्णय लिए थे और देश को परमाणु क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि हिमाचलवासी इंदिरा गांधी को इसलिए भी याद करते है क्योंकि 1971 में वह यहाँ आई और उन्होंने हिमाचल को एक अलग पूर्ण राज्य का दर्जा दिया। पूरे विश्व में उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता था।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है और उन्हें भी हम याद करते हैं तथा देश के लिए जो उन्होंने कार्य किया है उसके लिए उन्हें नमन करते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 01 से 15 नवंबर तक गुजरात में उनकी स्मृति में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें 04 नवंबर को हिमाचल प्रदेश को भी अपना पक्ष रखने का मौका मिला है। इस कार्यक्रम के लिए उनके अतिरिक्त प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अध्यक्ष विधानसभा को भी आमंत्रित किया गया है जिसके लिए तैयारी की जा रही है।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम केहर सिंह खाची, अध्यक्ष एपीएमसी देवानंद वर्मा, अध्यक्ष हिमफैड महेश्वर सिंह चौहान, नगर निगम शिमला के पार्षदगण, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन प्रवीण टाक, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कश्मीर के प्रवासी मजदूरों को मिलेगी मतदान की विशेष सुविधा

हिमखबर डेस्क भारत निर्वाचन आयोग जम्मू-कश्मीर के बड़गाम विधानसभा क्षेत्र...

भरी क्लास में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखा रहा था सरकारी स्कूल का शिक्षक, ऐसे पकड़ा गया

हिमखबर डेस्क अध्यापक द्वारा अपने ही स्कूल की छात्राओं को कक्षा...

स्कूल के खुले सेप्टिक टैंक ने ली 5 साल की मासूम की जान; प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल

नालागढ़ - रजनीश ठाकुर  हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़...