राजा वीरभद्र सिंह जी का पवित्र अस्थि कलश विसर्जन सतलुज गोंविद सागर, भाखडा में किया गया-राम लाल ठाकुर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने जानकारी दी कि 17 जुलाई को प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे और देश और प्रदेश में अपनी राजनीति का लोहा मनवाने वाले स्व राजा वीरभद्र सिंह जी का अस्थि वित्सर्जन गोविंद सागर झील, सतलुज नदी में भाखड़ा स्थान में पूरे हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार दो विद्वान पुरोहितों की उपस्थिति में किया गया।

इस पवित्र अस्थि, गोविंद सागर झील, भाखड़ा डैम में किया गया। यह पवित्र अस्थि कलश 15 जुलाई को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह नमहोल में सांय 6 बजे से लेकर प्रातः 10 बजे 16 जुलाई तक रखा गया था। तदुपरांत श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के जुखला ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी व आमजन पुष्पांजलि अर्पित करके पवित्र अस्थि कलश यात्रा 16 जुलाई प्रातः 10 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह नमहोल से ब्रह्मपुखर से होते हुए, नौणी, कोठीपुरा, कल्लर, छडोल, जमाली, गम्भरपुल, बनेर, धारकांशी होते हुए स्वारघाट में पुष्पांजलि व विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करके के बाद स्वाहन व तरवाड़ में भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राम लाल ठाकुर ने बताया कि इसके उपरांत कल शाम यानी 16 जुलाई को ही भाखड़ा में बाबा भरतरी (भर्तृहरि) मंदिर में पवित्र अस्थि कलश को रख कर कांग्रेसजन व आमजन पुष्पांजलि अर्पित की गई। और उनकी आत्मा की शांति हेतू प्रार्थना भी की गई।

इस कार्यक्रम में श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र से सम्बंधित जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सोशिल मीडिया, अल्पसंख्यक कांग्रेस, अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति व ओ. बी. सी. विभाग, युवा कांग्रेस, एन. एस. यु. आई व पंचायती राज संस्थाओं और नगर परिषद के कांग्रेस समर्थित तमाम पदाधिकारियों सहित आमजन ने भाग लिया। इस मौके पर 120-125 गाड़ियों का काफिले के साथ 70-80 बाइक सवारों के साथ 7 मोटर बोटों में बैठ कर पवित्र जल में प्रवाहित की गई।

इस मौके पर रणजीत सिंह ठाकुर प्रभात चंदेल श्यामलाल गंगड, विकास ठाकुर, कुलदीप दयोल, हैप्पी चंदेल, हरीश शर्मा कुलवीर भडोल गुरनाम सिंह, अनुपम वर्मा, मस्त राम पूर्व जिला परिषद सदस्य, दुर्गा राम ठाकुर उप प्रधान सिकरोहा व अन्य लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क  महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजित...

कुदरत पर भारी पड़ी आस्था, भारी बर्फबारी के बीच देवता की पालकी उठाकर 12 KM पैदल चले भक्त

मंडी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश को यूं ही देवभूमि...

लोक गायक नवीन वशिष्ठ का नया शिव भजन “शिवा खेरा लाणा” हुआ रिलीज़

लोक गायक नवीन वशिष्ठ का नया शिव भजन “शिवा...