मुख्यमंत्री ने प्रतिभा सिंह द्वारा गुड़िया मामले पर दिए बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा गुड़िया मामले को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा नेताओं के साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के उस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है जिसमें प्रतिभा सिंह ने एक जनसभा में गुड़िया हत्याकांड को छोटी सी वारदात बताया है।

उन्होंने कहा कि गुड़िया जैसे हत्याकांड प्रदेश का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का बहुत बड़ा मुद्दा था। उस बात को छोटा घटना बताना गलत है। गौरतलब है कि बीते कल प्रतिभा सिंह ने एक जनसभा में कहा कि पहाड़ पर जब एक लड़की के साथ छोटी से घटना घटती है तो विपक्षी भाजपा उस दौरान पुलिस थाने को जला देती है।

तब तक नहीं मानती जब तक कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर नहीं करती। इस बयान पर प्रतिभा सिंह चौतरफा घिरती नजर आ रही है। विपक्ष के नेताओं के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी लोग प्रतिभा सिंह पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...