मनाली में फटा बादल, अंजनी महादेव नाले में बाढ़, लेह मार्ग अवरुद्ध

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क                                 

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में अंजनी महादेव नाले में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण भारी मात्रा में मलबा मनाली-लेह मार्ग पर आ गया है। जिस कारण यह प्रमुख मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया है, और यातायात को वैकल्पिक रूप से रोहतांग पास के माध्यम से डायवर्ट कर दिया गया है।

नाले में आई बाढ़ से एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा, केके हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा है। पहचान ब्रिज पर भी मलबा और पत्थरों के आने से सड़क पर काफी मलबा जमा हो गया है, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ गई है।

सूचना मिलते ही बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन) ने मौके पर मशीनरी पहुंचा दी है और मार्ग को बहाल करने का कार्य आरंभ कर दिया है। साथ ही, मनाली प्रशासन और पुलिस बल भी मौके पर राहत और बचाव कार्यों के लिए पहुंच गए हैं। प्रशासन की टीमों ने नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है।

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...