भदसाली में आग का तांडव, प्रवासी मजदूरों के आशियाने जलकर राख

--Advertisement--

भदसाली में आग का तांडव, प्रवासी मजदूरों के आशियाने जलकर राख

ऊना – अमित शर्मा

ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर भदसाली गांव में शुक्रवार को पेश आई आग की घटना में प्रवासी मजदूरों की 2 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस दौरान झुग्गियों में रखा सामान बिस्तर, चारपाई, पंखे व लगभग 6000 रुपए की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार जैसे ही झुग्गियों में आग लगी तो स्थानीय दुकानदारों व लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए दमकल विभाग को भी सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही ऊना से दमकल विभाग की टीम 2 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गई तथा आग पर काबू पाया।

इस दौरान पंडोगा पुलिस चौकी से संजीव कुमार व तीर्थराम भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए आगामी कार्रवाई में जुट गए। आग लगने के कारणों का प्राथमिक तौर पर पता नहीं चल पाया है। वहीं गांव के पटवारी शुभम ने मौके पर जाकर नुक्सान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। पुलिस ने इस संदर्भ में पीड़ित परिवारों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...