बाल कटवाने को पिता ने नहीं दिए पैसे तो 15 वर्षीय किशोर ने छोड़ा घर, शिमला से सकुशल बरामद

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

सोलन की एक महिला द्वारा 12 जुलाई को महिला थाना सोलन में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में बताया गया था कि उसका 15 वर्षीय बेटा दिनांक 7 जुलाई की शाम को बिना बताए घर से कहीं चला गया है।

परिजनों ने पहले खुद उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर महिला पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना सोलन की पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और लगातार तलाश जारी रखी।

पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी की सूचना सोशल मीडिया पर भी प्रसारित की, जिसमें उसके हुलिए की जानकारी साझा की गई।

लगातार प्रयासों के बाद 28 जुलाई 2025 को पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा किशोर को शिमला के खलीनी क्षेत्र से सही-सलामत बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया गया।

जांच के दौरान पता चला कि किशोर ने 7 जुलाई को अपने पिता से बाल कटवाने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन पैसे न मिलने पर नाराज होकर घर से बिना बताए निकल गया।

इसके बाद वह बस के माध्यम से शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र पहुंचा, जहां वह एक सेब के बगीचे में चौकीदारी का काम कर रहा था। 28 जुलाई को जब वह शिमला पहुंचा, तो पुलिस टीम ने उसे वहां से बरामद किया।

अब तक की जांच में यह सामने आया है कि किशोर को किसी ने बहला-फुसलाकर या जबरन नहीं ले जाया था, बल्कि वह स्वयं नाराज होकर घर से गया था। फिर भी मामले की विस्तृत जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...