बारिश के बाद किरतपुर-मनाली हाईवे बंद, बीच रास्ते में फंसे सैकड़ों वाहन; प्रशासन ने की लोगों से ये अपील

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर किरतपुर–मनाली फोरलेन की रफ्तार रोक दी है। मंडी से थलोट तक का मार्ग शनिवार सुबह से पूरी तरह बाधित हो गया है। कई स्थानों पर पहाड़ों से भारी मलबा व पत्थर सड़क पर गिरने से सैकड़ों वाहन फंस गए हैं और लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

सबसे अधिक प्रभावित स्थानों में 9 मील, जागर नाला, पंडोह डैम के पास कैंची मोड़, दयोड़, जोगणी माता मंदिर और दवाड़ा फ्लाईओवर शामिल हैं। यहां भूस्खलन और नालों का पानी सड़क पर आने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

14 अगस्त की रात से हालात बिगड़े

14 अगस्त की रात को भारी बारिश के चलते पंडोह डेम से आगे कैंची मोड़ और जोगणी मोड़ के पास भारी भूस्खलन हुआ था। रातभर रास्ता बंद रहा और सुरक्षा कारणों से मलबा हटाने का काम शुरू नहीं किया जा सका। 15 अगस्त की सुबह 5 बजे से कार्य शुरू हुआ और करीब 9 बजे किरतपुर–मनाली फोरलेन बहाल हो पाई। लगभग 14 घंटे बाद इस मार्ग से गाड़ियां गुजर सकीं।

औट सुरंग हादसा और जाम

15 अगस्त की दोपहर औट सुरंग के पास एक जीप और ट्रक की जोरदार टक्कर हुई, जिसमें जीप सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद मार्ग करीब एक घंटे तक बंद रहा। जाम की स्थिति इतनी भयावह थी कि मंडी से औट पहुंचने में वाहनों को लगभग पांच घंटे का समय लग गया।

16 अगस्त को फिर बंद हुई फोरलेन

16 अगस्त सुबह 5 बजे से लगातार हो रही बारिश के चलते एक बार फिर मंडी–कुल्लू मार्ग पर किरतपुर–मनाली फोरलेन बंद हो गई है। फिलहाल बारिश रुकने का इंतजार किया जा रहा है क्योकि गीले मौसम में मलबा हटाना जोखिम भरा माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि बारिश थमने के बाद ही राहत कार्य शुरू किया जा सकेगा।

प्रशासन की अपील

बारिश और भूस्खलन के चलते सैकड़ों यात्री और वाहन फंसे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें और फिलहाल अनावश्यक यात्रा से बचें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...