पालमपुर में UP के व्यक्ति की हत्या, साथी ने गैस सिलैंडर से हमला कर ली जान

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

पालमपुर नगर में एक प्रवासी व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप उसी के साथी पर लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान लगभग 55 वर्षीय विजयपाल के रूप में हुई है। मृतक उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद का रहने वाला है।

घटना नगर निगम के वार्ड नंबर-12 में घटी। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार दोनों के एक साथ किराए के कमरे में रह रहे थे। दोनों पालमपुर क्षेत्र में फेरी आदि लगाने का काम करते हैं। गुरुवार रात्रि दोनों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसके पश्चात आरोपी ने विजयपाल के सिर पर छोटे गैस सिलैंडर से चोट पहुंचाई।

ऐसे में उसके सिर से खून बहने लगा, जिस पर उसे नागरिक चिकित्सालय पालमपुर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...