परिवार संग तिरूपति गए सीएम; 15 को लौटेंगे 

--Advertisement--

Image

शिमला, व्यूरो

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को जहां दिल्ली जाने के बाद वहां केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की, वहीं शाम को वह परिवार के साथ तिरूपति चले गए। सीएम तिरूपति बालाजी के दर्शनों को गए हैं, जहां वह हर साल जाते हैं। पिछले साल कोरोना की वजह से नहीं जा पाए थे। तिरूपति में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 15 फरवरी को शिमला लौट जाएंगे।

हैदराबाद से वह चंडीगढ़ लौटेंगे और वहां से सीधे शिमला आ जाएंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली और वहां से तिरूपति जाने के दौरान यहां राज्य सचिवालय खाली हो गया है। सचिवालय में शुक्रवार को एक भी मंत्री मौजूद नहीं था और जो लोग मिलने के लिए यहां आ रहे थे, उनको मायूस होकर लौटना पड़ा। मुख्यमंत्री ने पहले भी साफ किया है कि दो मंत्री कम से कम सचिवालय में बैठेंगे, लेकिन शुक्रवार को ऐसी स्थिति यहां पर नहीं देखी गई।

यहां इन दिनों वित्त विभाग की गतिविधियां चल रही हैं। यहां बजट की तैयारी हो रही है। वित्त विभाग के पास सभी विभागों की बैठके चल रही हैं। दो दिन तक विधायक प्राथमिकता योजना की बैठकों के बाद योजना बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें 9400 करोड़ से ज्यादा का योजना आकार तय किया गया है।

फिलहाल आगे की तैयारियों के लिए मुख्यमंत्री 15 फरवरी को लौट आएंगे। वह हैदराबाद से सीधे चंडीगढ़ और वहां से शिमला आएंगे, जिसके बाद सरकार के काम रूटीन में शुरू हो जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...