पति ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर पत्नी को किया बदनाम, मामला दर्ज

--Advertisement--

पति ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर पत्नी को किया बदनाम, मामला दर्ज

ऊना – अमित शर्मा

महिला थाना ऊना के तहत उपमंडल हरोली की एक महिला ने अपने पति पर चार फर्जी फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने का आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि पति इन आईडी से अश्लील मैसेज व फोटो वायरल कर रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में उपमंडल हरोली की महिला ने बताया कि मेरी शादी करीब साढ़े चार वर्ष पहले राजस्थान के व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके बीच में अनबन होने के कारण पति ने मुझे हरोली छोड़ दिया।

महिला का आरोप है कि पति ने मेरे नाम से चार पांच फर्जी अकाउंट बनाकर फेसबुक व इंस्टाग्राम को हैक करके अश्लील मैसेज व फोटो वायरल कर रहा है। महिला ने बताया कि इसकी शिकायत ऊना थाने, सिटी चौकी, साइबर सेल ऊना में की थी।

एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा के बोल 

एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...