पंजाब में किसानों के दो लाख तक के कर्ज माफ, 1200 करोड़ की राशि जारी

--Advertisement--

Image

ऋण माफी के लिए 1200 करोड़ रुपए की राशि जारी, किसानों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर होंगी रद्द, शहीद किसानों की याद में पांच एकड़ में बनेगा नायाब स्मारक

पंजाब- भुपिंद्र सिंह राजू

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए उनके दो लाख रुपए तक के कर्ज माफ करने को ऐलान किया है। किसान आंदोलन के बाद किसी सरकार द्वारा किसानों को दी गई यह सबसे बड़ी राहत है। मुख्यमंत्री ने ऋण की माफी के लिए 1200 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी।

कर्ज माफी के इस फैसले से लगभग 1.09 लाख छोटे और सीमांत किसानों को लाभ होने की उम्मीद है, जिनके पास पांच एकड़ तक की भूमि है। राज्य सरकार पहले ही 5.63 लाख किसानों का 4610 करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर चुकी है।

इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा की एक और बड़ी मांग को स्वीकार करते हुए चन्नी ने पंजाब पुलिस द्वारा उन किसानों के खिलाफ  दर्ज सभी एफआईआर 31 दिसंबर तक रद्द करने की भी घोषणा की, जिन्होंने राज्य में काले कृषि कानूनों के खिलाफ  विरोध किया था।

चन्नी ने पुलिस महानिदेशक को राज्य भर में कृषि कानून विरोधी आंदोलन और धान की पराली जलाने के मामलों में शामिल विभिन्न किसानों के खिलाफ  दर्ज सभी प्राथमिकी रद्द करने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं तुरंत पूरी करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के अभूतपूर्व योगदान और कृषि कानूनों के खिलाफ  साल भर चले आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसानों द्वारा किए गए बलिदान की याद में सरकार पांच एकड़ भूमि पर एक नायाब स्मारक का भी निर्माण करेगी। यह स्मारक विशेष रूप से किसानों के आंदोलन और उनके बलिदान को समर्पित होगा, जो केंद्र से इन काले कृषि कानूनों को निरस्त करने में किसानों की अथक लड़ाई को प्रदर्शित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क  महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजित...

कुदरत पर भारी पड़ी आस्था, भारी बर्फबारी के बीच देवता की पालकी उठाकर 12 KM पैदल चले भक्त

मंडी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश को यूं ही देवभूमि...

लोक गायक नवीन वशिष्ठ का नया शिव भजन “शिवा खेरा लाणा” हुआ रिलीज़

लोक गायक नवीन वशिष्ठ का नया शिव भजन “शिवा...