पंजाब: पठानकोट में बड़ा हादसा, धमाके से दहला पूरा शहर

--Advertisement--

पठानकोट – भूपेंद्र सिंह राजू

पंजाब में आज एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पठानकोट शहर में बड़ा धमाका हुआ है। यह धमाका इतना जोरदार था कि पठानकोट शहर हिल गया और पुलिस की बड़ी टीमें तैनात की गईं। इस बीच लोगों में दहशत का माहौल है और हर तरफ सनसनी फैली हुई है।

इस दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि आवाज पूरे शहर में गूंज गई और आग का गुब्बार उड़ता नजर आया। इस धमाके की आवाज 2 किलोमीटर तक सुनाई दी, जिससे लोगों में दहश का माहौल बन गया। धमाके वाले जगह के पास रेहड़ी चालक रेहड़ियां लगाकर खड़े रहते जोकि मौके पर भागते हुए नजर आए।

सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके पर किसी चीज के टुकड़े भी मिले हैं। धमाका किस कारण हुआ इस बारे कोई जानकारी नहीं, गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर धमाका हुआ वह आर्मी स्टेशन से करीब 30 मीटर की दूरी पर है। यह धमाका नहर के किनारे हुआ है, जो पंजाब में किसी घटना को अंजाम दिया गया है। जिस जगह पर धमाका हुआ है वहां पुलिस की बड़ी टीमें तैनात की गई हैं और हर पहलू की जांच की जा रही है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...