पंचरुखी में ब्लॉक समिति हाॅल का गिरा पिल्लर, टला बड़ा हादसा, 2 बाइकें क्षतिग्रस्त

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

विकास खंड पंचरुखी के ब्लॉक समिति हाॅल के बाहर उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब छत पर लगी रेलिंग का पिल्लर अचानक नीचे गिर गया। पिल्लर के गिरने से वहां खड़ी 2 बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। यह घटना एक ट्रक द्वारा पिल्लर में बंधी तार को खींचने के चलते घटी। इससे पिल्लर दोनों बाइकों पर गिर गया और उनका काफी नुक्सान हुआ है।

बाइक के मालिक साहिल ने बताया कि उसने अपने वाहन को ब्लॉक समिति हाॅल के बाहर खड़ा किया था। इस दौरान ट्रक ने तार खींची और पिल्लर सीधे बाइकों के ऊपर गिर गया। पिल्लर के गिरने से एक बाइक टंकी टूट गई, जबकि दूसरी की साइड क्षतिग्रस्त हो गई।

गनीमत रही कि उस दौरान कोई व्यक्ति वहां से नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ब्लॉक समिति हाॅल के दो और पिल्लर जर्जर हालत में बताए जा रहे हैं, जो किसी भी समय गिर सकते हैं और किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

किसान नेता मनजीत डोगरा के बोल 

किसान नेता मनजीत डोगरा ने घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग से जल्द ही नए और सुरक्षित पिल्लर लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह हादसा इस बात का प्रमाण है कि जर्जर ढांचे और संरचनाओं से लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। जल्द से जल्द इनकी मुरम्मत की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...