दो सगे भाई चिट्टा व नगदी के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

दो सगे भाई चिट्टा व नगदी के साथ गिरफ्तार।

ऊना – अमित शर्मा 

सदर थाना के तहत जलग्रां टब्बा में पुलिस ने दो सगे भाइयों को चिट्टा और नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार और संदीप कुमार निवासी जलग्रां टब्बा के रूप में हुई है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने सुबह जलग्रां टब्बा में दबिश दी। पहले विकास कुमार की तलाशी ली गई, जिसके पास से 0.22 ग्राम चिट्टा और 20,200 रुपए की नगदी बरामद हुई।

जब पुलिस कार्रवाई कर रही थी, तब संदीप कुमार (उर्फ लक्की) ने घबराकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसके कमरे से 0.49 ग्राम चिट्टा और 38,560 रुपए की नगदी बरामद की।

पुलिस अधीक्षक ऊना के बोल 

पुलिस अधीक्षक ऊना, राकेश सिंह ने बताया कि दोनों भाईयों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। आगामी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...