दर्दनाक हादसा: ज्वाली राजा का तालाब मार्ग पर निजी बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने पठानकोट हॉस्पिटल में तोड़ा दम 

--Advertisement--

दर्दनाक हादसा: ज्वाली राजा का तालाब मार्ग पर निजी बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने पठानकोट हॉस्पिटल में तोड़ा दम 

ज्वाली – शिबू ठाकुर 

ज्वाली राजा का तालाब मार्ग पर शाम के समय एक बस और स्कूटी का एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे इलाज हेतु पठानकोट ले जाया गया था, जहां रात्रि में महिला की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम लगभग साढ़े 6 बजे के करीब महिला नीरजा टीजीटी अध्यापक आयु 45 बर्ष भरमाड़ वार्ड नम्बर 5 निवासी अपनी स्कूटी पर अपने मायके राजा का तालाब की ओर जा रही थी।

रास्ते में हरनोटा फाटक से थोड़ा पीछे जसूर से ज्वाली को आ रही एक निजी विश्वकर्मा बस के साथ स्कूटी की टक्कर हो गई जिसमें महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस का पटा टुटने से यह हादसा हुआ, जिससे बस गलत दिशा की ओर आ गई। जिससे बस ने स्कूटी को टक्कर मारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नजदीकी अशोका अस्पताल ले गए। वहां पर उसकी नाज़ुक हालत को देखकर उसके परिजन उसे पठानकोट अस्पताल ले गए। जहां पर रात को लगभग तीन बजे के करीब उसने दम तोड़ दिया।

वहीं ज्वाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ज्वाली पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि नीरजा इस समय जिला चम्बा में पनताह स्कूल में टीजीटी के पद तैनात थी। नीरजा के पती ऐडवोकेट प्रदीप कुमार नीटा ज्वाली में प्रैक्टिस कर रहे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...