थ्रेसर से तूड़ी व् धूल घर में घुसने लगी, तो चला दी गोली

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक बार फिर गोली चली है। गोलीकांड यहां माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मामला थाना बंगाणा के तहत टिहरा का है, जिसमें टिहरा निवासी वासदेव पुत्र भगत राम ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह अपने घर में था और उसका भतीजा उनके घर के सामने गेहूं की कटाई के बाद उसकी थ्रेशिंग कर रहा था. थ्रेशर मशीन का मुंह उनके घर की तरफ कर दिया. इस कारण तूड़ी व धूल घर में घुसने लगी। इस पर इसकी पत्नी ,बेटे और बेटी ने ऐतराज जताया।

आरोपी के बेटे अजय और इसके परिजनों में इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई और बात गालीगलौज तक पहुंच गई। अभी झगड़ा चल ही रहा था कि दविंदर कुमार मौके पर पहुंच गया और पहले उसने गालियां निकाली और फिर उसने अपने रिवॉल्वर से दो फायर कर दिए।

गोली चलने पर सब उस जगह से भाग गए दविंदर कुमार के साथ उसका नौकर भी था, जिसने पथराव किया। सारे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी दविंदर कुमार निवासी टिहरा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया आरोपितों के खिलाफ आम्र्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...