डीसी ऊना ने उठाया कचरा, मलाहत में रेलवे क्रॉसिंग के पास लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरा

--Advertisement--

Image

ऊना-अमित शर्मा

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मलाहत रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया। राघव शर्मा ने यहां पर अधिकारियों व नगर परिषद ऊना के स्टाफ के साथ मिलकर गंदगी को साफ किया और पौधारोपण किया। राघव शर्मा ने कहा कि अपने गांव अपने शहर को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत मलाहत से की गई है। इस अभियान के तहत जिला के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इसी प्रकार की मुहिम छेड़ी जाएगी, ताकि लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सकें।

मलाहत में गंदगी के हॉट स्पॉट की सफाई की गई, जहां आसपास के लोग आकर कचरा डालते हैं। इस समस्या की रोकथाम के लिए यहां पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे और कूड़ा डालने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से ऊना जिला को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि ऊना में नगर परिषद की गाड़ियां नियमित रूप से घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करती हैं, जिसके लिए मामूली शुल्क लिया जाता है। जिला से सभी निवासी अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लें।

राघव शर्मा ने कहा कि प्लास्टिक के कचरे का निपटारा भी किया जा रहा है। नगर परिषद कुछ प्लास्टिक के छोटे-छोटे टुकड़े कर सड़क निर्माण में इस्तेमाल के लिए उसे पीडब्ल्यूडी विभाग को देगा। जबकि कुछ प्लास्टिक सीमेंट उद्योग को दिया जाएगा ताकि उसका सही तरीके से निपटारा हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...