जी-20 बैठक से पहले खौफ पैदा करना चाहते थे आतंकी, पुंछ हमले में सामने आई दहशत की कहानी

--Advertisement--

जम्मू-कश्मीर – व्यूरो रिपोर्ट 

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच सेना के ट्रक पर हुए आतंकवादी हमले में बड़ी अपडेट सामने आई है। पता चला है कि आतंकवादी हमले के पीछे एक सोची समझी चाल थी।

दरअसल जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक से पहले आतंकबादी यहां दशहत फैलाना चाहते थे। जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक पूरे देश में हो रही हैं और यह बैठकें श्रीनगर और लेह लद्दाख में भी प्रस्तावित हैं। इसी के चलते आंतकवादियों ने बैठकों से पहले यहां हमला कर खौफ पैदा करने की कोशिश की है।

बताया जा रहा है कि हमले में पांच आतंकवादी शामिल थे, जिनमें से दो स्थानीय और तीन विदेशी बताए जा रहे हैं। हमले में पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे इस संदर्भ में जानकारी जुटाई जा रही है।

बता दें कि गुरुवार को आतंकवादी हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक जवान जख्मी हुआ है। फायरिंग के दौरान ट्रक में आग लग गई। ऐसी संभावना है कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया था।

सेना ने बताया कि भारी बारिश के कारण विजिबिलिटी कम थी। इसी का फायदा उठाकर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। शहीद हुए पांचों जवान क्षेत्र में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात थे। हमले में एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है, उसे राजौरी के सेना अस्पताल ले जाया गया।

जैश समर्थित आतंकी संगठन पीएएफएफ यानी पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। जहां हादसा हुआ, वह इलाका पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है।

सेना के ट्रक में आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग काबू करने में मदद की। सेना के मुताबिक इस क्षेत्र में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के पांच जवान घटना में शहीद हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...