जीएवी का विराज गौतम खेलेगा नैशनल

--Advertisement--

कांगड़ा – व्युरो

जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा का विराज गौतम अंडर -14 हँडबाल के नेशनल टूर्नामेंट में भाग लेगा। शुक्रवार को प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने आशीर्वाद देकर विराज को महासमुंद छत्तीसगढ़ के लिए रवाना किया। विराज ने इंदौरा में जिला टूर्नामेंट में बढ़या खेल का प्रदर्शन कर स्टेट के लिए क्वालीफाई किया था।

बिलासपुर में हुए स्टेट टूर्नामेंट में भी उसकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी रही और सिलेक्टर्स ने उसे नेशनल टूर्नामेंट के लिए चुना। नेशनल के लिए चुने गए सभी खिलाड़ियों का हमीरपुर में 7 दिन कैंप लगा और उसके बाद सभी खिलाड़ी नैशनल खेलने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निकटवर्ती क्षेत्र महासमुंद के लिए ऊना से रवाना हो गए।

प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्‌ढा ने बताया कि जीएवी से हर साल 3 से 5 खिलाड़ी नेशनल में शिरकत कर रहे हैं जो एक बड़ी उपलब्धि है और हमारे स्कूल का नाम रोशन करते आए हैं। हैंडबॉल कोच दिनेश ने बताया कि इस बार सभी खेलों में जीएवी ने प परचम लहराया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...