चुवाड़ी में नौ महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत एक गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है तथा कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतका के मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने के बाद इसकी जांच करने की पुलिस से मांग की है तो वहीं पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के बयान भी कलमबद्ध किए हैं।

जानकारी के अनुसार महिला नौ माह की गर्भवती थी। आज जब वह घर में झाड़ू पोंछा कर रही थी तो अचानक अचेत हो गई। स्‍वजनों ने इसके बाद उसे चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम एएसआइ प्रकाश की अगुवाई में महिला के गर्भवती होने के कारण उसका शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज चंबा लेे जाने की कार्रवाई में जुट गई थी।

उधर इस मामले में फिलहाल सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है, जबकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा। पुलिस की ओर से मामले की गहनता से जांच की जा रही है। किसी भी तरह का संदेह होने पर पुलिस आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...