चलते ट्रक में महिला से की जानलेवा हरकत, गंभीर घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

उपमंडल सुंदरनगर के कनैड में रविवार रात करीब 12.30 बजे एक चलते ट्रक से महिला को फोरलेन पर फैंक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है।

इस अमानवीय कृत्य को वहां मौका पर लगे एक सीसीटीवी ने कैद किया है, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक से एक महिला को बेरहमी से बाहर फैंक दिया गया।

फिलहाल, इस मामले में सबसे बड़ी चुनौती महिला की पहचान और ट्रक चालक की धरपकड़ है। अभी तक न तो घायल महिला की कोई पहचान हो पाई है और न ही इस घटना को लेकर कोई शिकायत दर्ज हुई है।

पुलिस थाना धनोटू के मुताबिक, उन्हें अभी तक इस बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वे वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि पुलिस जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देगी, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर पाए।

डीएसपी भारत भूषण के बोल 

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि घायल महिला को उपचार के लिए कहां ले जाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...