हिमखबर डेस्क
ये चमत्कार कैसे हुआ, मालिक भी हैरान है क्योंकि गाड़ी गैराज में खड़ी थी और उसका आधी रात टोल प्लाज पर टोल कट गया। मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है।
दरअसल, मंडी जिले के एक कार चालक के साथ हैरान करने वाला मामला पेश आया है। कार मालिक की कार का फोरलेन पर कीरतपुर नेरचौक-मनाली के टोल प्लाजा गड़ामोड़ पर टोल कट गया, जबकि उनकी गाड़ी घर में गैराज में पार्क थी।
मंडी शहर के रामनगर मंगवाई के युगल किशोर शर्मा उर्फ काकू पंडित ब्रदर्स सोमवार सुबह हैरान परेशान हो गए, क्योंकि उनके मोबाइल पर यह संदेश आया कि 17 मई की रात को 23 बजकर 32 मिनट और 53 सेकंड पर गड़ामोड़ा टोल प्लाजा पर टोल काटा गया. 155 रुपये की टोल पर्ची काटी गई।
हैरान परेशान युगल किशोर ने तुरंत अपने घर और दुकान में ही बने गैराज का दरवाजा खोला तो पाया कि कार तो वहीं खड़ी है। चोरी भी नहीं हुई है। घर में दो मियां बीबी ही है और, चलाने वाला भी कोई और नहीं है। युगर ने बताया कि गैराज पर बाकायदा कुंडी ताला भी लगा हुआ था।
शिकायत कोशिश की, नहीं लगा नंबर
उन्होंने बताया कि वह दिन भर शिकायत को लेकर टोल फ्री नंबर पर कॉल करते रहे, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। अब उन्होंने इसकी शिकायत उच्च स्तर पर करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि वह हर हालत में इसकी शिकायत करेंगे और जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। साथ ही अपना 155 रुपए भी वसूल करेंगे।

