गाड़ी पर लिखा ‘पुलिस’, नीली बत्ती भी लगाई… गगरेट में ऐसे पकड़ा गया फर्जी पुलिस वाला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शासन की पहचान लेकर सड़क पर रौब झाड़ने की कोशिश आखिरकार उस युवक को भारी पड़ गई, जिसने गाड़ी पर पुलिस लिखवा रखा था और छत पर पुलिस की नीली बत्तियां लगा रखी थीं। गगरेट में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता ने समय रहते इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर दिया।

रविवार को गगरेट में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध दिख रही एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया। गाड़ी पर आगे और पीछे पुलिस लिखा हुआ था और नीली लाइट्स भी चमक रही थीं। संदेह होने पर जैसे ही ट्रैफिक कर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी दौड़ा दी, जिससे पुलिस हरकत में आई और नाकाबंदी कराई गई और मुबारिकपुर बैरियर पर उस गाड़ी को दबोच लिया गया।

जांच के दौरान गाड़ी चालक न तो पुलिस विभाग से जुड़ा निकला और न ही उसके पास किसी प्रकार की मान्यता थी, जिससे वह ऐसी पहचान का इस्तेमाल कर सके। चालक की पहचान रंजीत सिंह निवासी भगवान नगर ढोलवाल लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है।

हैड कांस्टेबल परमजीत चौहान के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत आरोपी का 6000 रुपए का चालान काटा गया। इसके साथ ही गाड़ी से पुलिस लिखा स्टीकर और नीली बत्तियां भी उतरवा ली गईं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक आम नागरिक ने पुलिस जैसी पहचान क्यों अपनाई? क्या इसका उद्देश्य केवल रौब दिखाना था या कोई और मंशा थी।

गगरेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि वे किसी वाहन पर इस प्रकार के चिन्हों, बत्तियों या फर्जी पहचान का प्रयोग होता देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...