इंदौरा में अवैध खनन पी गया 15 गांवों का पानी, क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही पानी की समस्या, ट्यबवेल भी सूखे

--Advertisement--

Image

विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के तहत लगभग 15 गांवों में गिरते जलस्तर की समस्या से लेकर लोग खासे चिंतित हैं। इसके पीछे मुख्य कारण लंबे समय से हो रहा अवैध खनन है। इस समस्या से दुखी होकर माजारा में लोगों ने रोष जाहिर किया।

इंदौरा, व्यूरो 

 

विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के तहत लगभग 15 गांवों में गिरते जलस्तर की समस्या से लेकर लोग खासे चिंतित हैं। इसके पीछे मुख्य कारण लंबे समय से हो रहा अवैध खनन है। इस समस्या से दुखी होकर माजारा में लोगों ने रोष जाहिर किया।

 

उनकी मांग है कि गंभीर होती जा रही इस समस्या से उन्हें शीघ्र निजात दिलाई जाए। आरोप लगाया कि खानापूर्ति के नाम पर जिला प्रशासन अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई कर रहता है, लेकिन कुछ दिन बाद वहीं स्थिति हो जाती है।

 

दस वर्ष पहले चक्की दरिया से सटे इलाकों में जमीन में 25 फीट पर पानी उपलब्ध हो जाता था, लेकिन अब स्थिति यह है कि डेढ़ सौ फीट पर भी पानी नहीं आ रहा है। लोगों को डर सता रहा है कि यदि ऐसा ही रहा तो अगले दस साल बाद उन्हें पानी मिलना मुश्किल हो जाएगा।

 

चक्की दरिया से सटे गांव माजरा, डमटाल, छन्नी बेली, ढांगूपीर, भदरोया, मोहटली, डाहकुलाड़ा के लोग गिरते जलस्तर से प्रभावित हैं।

 

डमटाल पंचायत प्रधान पवन कुमार ने कहा चक्की सहित इसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन से पेयजल योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। सिंचाई योग्य पानी न मिलने से जमीन के बंजर होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। अवैध खनन की वजह से क्षेत्र के कई किसानों की उपजाऊ जमीन दरिया की भेंट चढ़ चुकी है।

 

किसान बच्चन सिंह ने कहा चक्की दरिया में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ स्थानीय ग्रामीण मांग उठाते रहे हैं। कुछ समय से पेयजल की समस्या भी इस कारण पैदा होने लगी है। ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई तो माजरा में पानी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।

 

किसान सुखदेव सिंह का कहना है अवैध खनन से चक्की दरिया दिनोंदिन गहरा होता जा रहा है। खेतों में लगे ट्यूबवेल सूख रहे हैं। प्रशासन और विभाग इस मुद्दे पर मूकदर्शक बना हुआ है। प्रशासन इस ओर ध्यान दे ताकि किसानों को सिंचाई योग्य पानी से वंचित न रहना पड़े।

 

क्या कहते हैं अधिकारी

 

अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग इंदौरा गुरबख्श सिंह धीमान ने कहा क्षेत्र में जलस्तर तो कम हुआ है। अवैध खनन से भी ज्यादा प्रभाव पड़ता है। यह सब बातें विभाग के ध्यान में हैं। हालांकि कहीं पर भी पेयजल सहित सिंचाई योग्य पानी की सप्लाई में दिक्कत नहीं आने दी जा रही है।

 

उपमंडल अधिकारी इंदौरा सौमिल गौतम ने कहा अवैध खनन माफिया पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन लगातार अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपट भी रहा है। पुलिस सहित खनन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में लगातार गश्त करने के लिए कहा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क  महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजित...

कुदरत पर भारी पड़ी आस्था, भारी बर्फबारी के बीच देवता की पालकी उठाकर 12 KM पैदल चले भक्त

मंडी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश को यूं ही देवभूमि...

लोक गायक नवीन वशिष्ठ का नया शिव भजन “शिवा खेरा लाणा” हुआ रिलीज़

लोक गायक नवीन वशिष्ठ का नया शिव भजन “शिवा...