इंदौरा के मंड क्षेत्र में भीषण तूफान से जानमाल का भारी नुकसान

--Advertisement--

Image

इंदौरा, व्यूरो

उपमंडल इंदौरा मैं देर शाम आए भीषण तूफान में भारी नुकसान पहुंचाया है। जहां धमोता निवासी तारा फौजी नाम के व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। वही मिलवां मैं एक बड़ा सफेदे का पेड़ काईयां गुज्जर की भैंसों के ऊपर गिर जाने से उसकी पांच भैंसे मौके पर ही मर गई।

 

मिलवां में ही कई जगह बिजली के खंभे और तारे टूट गई है। मंड क्षेत्र के किसानों को भी इस भीषण तूफान से भारी नुकसान हुआ है मीलवां गांव के सतपाल ,तेज सिंह ,कंचन ,अजय कटोच, जीत ,लीला देवी ,सुरेंद्र सिंह आदि बागवान के लिचियों के पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा है तूफान की गति इतनी तेज थी जिसके कारण सैकड़ों लीची के पेड़ जड़ से ही उखड गए ।

 

बसंतपुर पंचायत के उलैहडियां गांव में भी लीची के पेड़ उखड़ने का समाचार है।तयौरा गांव के बागवान ओम प्रकाश स्वरूप सिंह गगन सिंह वीर सिंह ईश्वर सिंह बसंतपुर गांव से चैन सिंह विक्रांत और कपिल के लीची के पेड़ जड़ से उखड़ गए । मंड क्षेत्र के बागवानो ने प्रशासन और सरकार से तुरंत उचित कार्रवाई करने की अपील की है तथा उचित मुआवजा शीघ्र से शीघ्र देने की मांग की है।

 

हिमाचल उद्यान विभाग के अधिकारी कुलदीप सिंह व गठोता पटवार सर्कल के पटवारी जसविंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...

किराए के कमरे में मृत मिला स्कूल का कर्मचारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

हिमखबर डेस्क  झंडूता उपमंडल के अंतर्गत एक व्यक्ति अपने किराए...

हिमाचल के किसानों की चमकेगी किस्मत! ITBP सीधे खरीदेगी ताजे फल और सब्जियां

हिमखबर डेस्क  भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) हिमाचल प्रदेश के किसानों...