आरटीओ ने काटे टैक्सी चालकों के चालान, विरोध में टैक्सी चालकों ने किया प्रदर्शन

--Advertisement--

आरटीओ ने काटे टैक्सी चालकों के चालान, विरोध में टैक्सी चालकों ने किया प्रदर्शन

चम्बा – भूषण गुरुंग

डलहौजी बनीखेत मुख्य मार्ग पर स्थित मनकोट में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब आरटीओ चंबा की टीम द्वारा स्थानीय टैक्सी चालकों के चालान काटे गए। इससे नाराज टैक्सी चालकों ने मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए चक्का जाम कर विरोध दर्ज करवाया।

जाम के चलते मार्ग के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाते हुए मार्ग को बहाल किया। दोनों पक्षों को सुलह हेतु पुलिस थाना डलहौजी लाया गया, जहां विवाद और गहराता चला गया।

टैक्सी चालकों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग स्कूटी किराए पर देकर कम दरों में उनकी रोज़ी-रोटी पर असर डाल रहे हैं। साथ ही स्कूटी परमिट में अनियमितताओं की शिकायत भी आरटीओ चंबा से की गई। टैक्सी यूनियन ने सरकार और प्रशासन पर बाहरी राज्यों से बड़ी गाड़ियों के खजियार आने पर भी आपत्ति जताई, जो उच्च न्यायालय के आदेशों के विरुद्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...

लारीजानी-सुलेमानी के बाद नैनी भी मारे गए, जानिए कौन थे?

हिमखबर डेस्क ईरान के रिवोल्यूशनरी गाड्र्स ने शुक्रवार तडक़े अमरीकी-इजरायली...