अस्पताल की टंकी से निकले मांस के टुकड़े

--Advertisement--

आपरेशन थियेटर का वेस्ट ओवरफ्लो होने सेे बहने लगी गंदगी

ऊना – अमित शर्मा

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लंगर हॉल के साथ रखी पानी की टंकी से खून, मांस के टुकड़े व ऑपरेशन में प्रयोग सूई सहित दुर्गंधयुक्त पानी बहने से मरीजों व तमीरदारों में हडक़ंप मच गया। लंगर हॉल में दोपहर का भोजन करने बैठे लोगों ने टंकी के ओवरफ्लो होने से अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ भारी रोष व्यक्त किया।

बता दें कि ऊना अस्पताल के लंगर हॉल के पास एक तरफ रखी पानी की टंकी को अस्पताल प्रबंधन द्वारा लंबे समय से आपरेशन थियेटर का वेस्ट एकत्रित करने के लिए प्रयोग किया जा रहा है, परंतु बुधवार के दिन इस टंकी के जाम होने से यह टंकी ओवरफ्लो हो गई।

उस दौरान ही आपरेशन थियेटर की साफ-सफाई और धुलाई से निकला वेस्ट खून से लतपथ पानी, मांस के टुकड़े , सूई के टुकड़े व जमा हुआ खून बाहर आने लगा। जब इस समस्या को लंगर हॉल में मौजूद लोगों ने देखा तो लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की इस प्रकार की कार्यप्रणाली को कोसा और इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए अस्पताल प्रबंधन से अपील की।

एमएसओ विकास चौहान के बोल

इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एमएसओ विकास चौहान ने बताया कि पानी की इस टंकी से ओटी से निकलने वाली रूई और आपरेशन थियेटर की सफाई करने के दौरान निकले पानी की निकासी होती है, परंतु निकासी नाली के जाम होने से यह समस्या पैदा हुई है। समस्या के ध्यान में आने के बाद इसे प्राथमिकता के आधार पर हल करवा दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...