---Advertisement---
Home अन्य धर्मशाला विधायक विशाल नैहरिया ने साधु के अज्ञात शव को दी मुखाग्नि

धर्मशाला विधायक विशाल नैहरिया ने साधु के अज्ञात शव को दी मुखाग्नि

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने मानवता की मिसाल पेश की है। चामुंडा के समीप 23 जनवरी को साधु के मिले अज्ञात शव का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने साधु के अज्ञात शव को मुखाग्नि दी। साथ ही पिंड दान भी किया। चामुंडा मंदिर समीप शमशानघाट में पूरे हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ साधु का अंतिम संस्कार किया।

इसमें प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों सहित भाजपा कार्यकर्ता हिमांशु, स्वरूप रुकवाल, राजेश चढा, लेखराज, विजय, प्रवीण शर्मा, गगन बड़जातिया, सुरेंद्र कपूर, शशि कपूर, अभिषेक कपूर, अंकुश कपूर, सुशील कपूर, नितिन राव, शाहिल शर्मा और आशीष शर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version