सुन्दरनगर: महादेव के 23 वर्षीय आयुष से गोहर पुलिस ने 8:93 ग्राम चिट्टा पकड़ा, पुलिस ने किया मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

गोहर/मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में भी नशा करने व नशा बेचने वालों का गिरोह काफ़ी सक्रिय हो गया है और हिमाचल पुलिस भी काफ़ी मजबूती से इन लोगो पर पकड़ बनाये हुए है।

हर दिन कहीं न कहीं चिट्टे के साथ नशा तस्कर पकड़े जा रहे है। ऐसा ही मामला आज गोहर उपमंडल के बासा कॉलेज में आया है।

जहां गोहर पुलिस ने बासा कॉलेज परिसर के बाहर संदिग्ध हालत में घूमते हुए एक युवक से चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।

युवक की पहचान सुंदरनगर के महादेव निवासी आयुष (23) पुत्र राजीव कुमार सुंदरनगर महादेव के रूप में हुई है।

गोहर पुलिस ने संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 8:93 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

थाना प्रभारी गोहर निर्मल सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान गई टीम को यह सफलता हासिल हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि चिट्टे के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर, आगामी कार्रवाई कर, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...