द सुकेत सीनियर सिटिजन होम सुंदर नगर में बड़े हर्ष उल्लास के मनाया बसंत उत्सव

--Advertisement--

द सुकेत सीनियर सिटिजन होम सुंदर नगर में बड़े हर्ष उल्लास के मनाया बसंत उत्सव 

सुन्दर नगर – अजय सूर्या

द सुकेत सीनियर सिटिजन होम स्कूल सुंदर नगर में कला क्षेत्र युवा मंडल द्वारा बसंत उत्सव का आगाज किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिव द सुकेत सीनियर सिटिजन होम सुंदर नगर के उत्तम चंद शर्मा व विशेष अतिथि मैनेजर समी थे।

कला क्षेत्र युवा मंडल के प्रधान दिनेश गुप्ता ने अतिथियों को टोपी मफलर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच संचालक दिनेश गुप्ता ने सर्वप्रथम बसंत पंचमी के महत्व को सभी के साथ साझा किया।

उन्होंने बताया कि जब ब्रह्मा ने सृष्टि की उत्पत्ति की तो संपूर्ण सृष्टि नीरस जैसी लग रही थी, तब ब्रह्मा भगवान विष्णु के पास गए और उनसे अनुरोध किया कि वह इस संसार को सुंदर बनाने व प्रकृति में हलचल लगाने के लिए किसी मधुर ध्वनि का आगाज करें।

विष्णु भगवान जी ने आवाहन किया और वहां पर सफेद वस्त्र पहने हाथ में विना, पुस्तक व माला धारण की एक देवी ने अवतार लिया। जिसे मां सरस्वती के रूप में जाना जाने लगा।

उस दिन से बसंत पंचमी को मां सरस्वती के जन्म दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार आज ही के दिन भगवान कृष्ण ने अन ग्रहण किया था।

कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति कथक नर्तन मनीष पराशर द्वारा सरस्वती वंदना से की गई तत्पश्चात उन्होंने होली नृत्य प्रस्तुत किया।

इसी कड़ी में दीक्षित कश्यप द्वारा बांसुरी वादन किया गया व आर्यन राणा जी द्वारा गिटार वादन प्रस्तुत किया गया। कला क्षेत्र द्वारा आए हुए सभी कलाकारों को प्रतीक चिन्ह व टोपी पेंट की गई तथा सभी बुजुर्गों को मिठाई व फल वितरण कर बसंत पंचमी मनाई गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...