कांगड़ा : इंडस्ट्रीयल एरिया के शैड में मिला शव, पुलिस छानबीन में जुटी

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

कांगड़ा थाना के तहत एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। यह व्यक्ति कुछ दिनों से कांगड़ा बस स्टैंड के आसपास घूम रहा था जिसकी उम्र लगभग 40-42 साल लग रही थी।

डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने बताया कि सूचना मिली कि इंडस्ट्रीयल एरिया के एक शैड में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस दल को मौके पर भेजा गया। प्रथम दृष्टि में यह व्यक्ति एक प्रवासी लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा भेजा गया है।

वहीं फोरैंसिक टीम को भी बुलाया गया है तथा शव को 3 दिन पहचान के लिए टांडा में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति की हाईट 5 फुट 2 इंच, हल्की सफेद दाढ़ी व लंबे बाल हैं तथा टी-शर्ट पहनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...