हिमाचल पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, जानें अंतिम तिथि

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में आयोग की ओर से गुरुवार को भर्ती से संबंधित विज्ञापन सूचना जारी कर दी गई है।

आयोग ने इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर 31 अक्तूबर 11:59 बजे तक किया जा सकेगा।

इसके तहत हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में विशेष कर्तव्यों के लिए कांस्टेबल (पुरुष) 708 व महिला कांस्टेबल के 380 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवार को  बैंड लेवल-3 वेतनमान (20200 – 64000 रुपये) दिया जाएगा।  लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और उन्हें सीधे खारिज कर दिया जाएगा।

आयोग सचिव देविंद्र कुमार रतन के बोल

आयोग के सचिव देविंद्र कुमार रतन ने कहा कि कांस्टेबल पदों के लिए आवश्यक योग्यताएं, पात्रता शर्तें और परीक्षा शुल्क आदि विस्तृत विज्ञापन में उल्लिखित हैं। ऑनलाइन भर्ती आवेदन भरने के निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

पुरुष कांस्टेबल के इतने पद भरे जाएंगे

पुरुष कांस्टेबल के अनारक्षित 208, अनारक्षित (हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड) 19, अनारक्षित (होमगार्ड) 54,  एससी(यूआर)101, एससी(स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड)16 ,एससी  बीपीएल) 24, एससी (होमगार्ड) 27,एसटी (यूआर)20,  एसटी (बीपीएल) 8, एसटी (होमगार्ड) 4, एसटी (पूर्व एसएम के वार्ड)1, ओबीसी (यूआर) 81,ओबीसी ( स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड) 14 ,ओबीसी (बीपीएल) 25, ओबीसी ( होमगार्ड) 22, ईडब्ल्यूएस 68 और ईडब्ल्यूएस (होमगार्ड) के 13 पद भरे जाएंगे।

महिला कांस्टेबल

इसी तरह महिला कांस्टेबल के लिए अनारक्षित 104 ,अनारक्षित (स्वतंत्रता सेनानियों का वार्ड) 9 ,अनारक्षित (भूतपूर्व सैनिक का वार्ड) 31,अनारक्षित (गृह रक्षक) 24, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) 46, स्वतंत्रता सेनानियों का वार्ड 05, अनुसूचित जाति (बीपीएल)10, भूतपूर्व सैनिक का वार्ड 11, अनुसूचित जाति (अनारक्षित)13, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित)13, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) 3, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) 4, अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) 38 ,अन्य पिछड़ा वर्ग (स्वतंत्रता सेनानियों का वार्ड 5, ओबीसी (बीपीएल) 11, ओबीसी (पूर्व सैनिक का वार्ड)7, ओबीसी (होमगार्ड) 11, ईडब्ल्यूएस 32 और ईडब्ल्यूएस (होमगार्ड) के तीन पद भरे जाएंगे।

यहां क्लिक कर देखें पदोंं का ब्योरा

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पुलिस को देख निगल लिया चिट्टा, घर से अमेरिकन पिस्टल हुई बरामद

पुलिस को देख निगल लिया चिट्टा, घर से अमेरिकन...

पौंग बांध के पास ब्यास नदी पर बनेगा प्रदेश का सबसे लंबा पुल, 104 करोड़ मेें बनाएगी चंडीगढ़ की फर्म

फतेहपुर - अनिल शर्मा विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में पौंग बांध...

हैवानियत की सारी हदें पार, गऊशाला घास डालने गई 6 साल की मासूम से दुराचार

हैवानियत की सारी हदें पार, गऊशाला घास डालने गई...

2 कारों के बीच भीषण टक्कर, घंघरेट पंचायत प्रधान सहित 7 लोग घायल

2 कारों के बीच भीषण टक्कर, घंघरेट पंचायत प्रधान...