रोहड़ू के छतर सिंह ठाकुर बने हिमाचल युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। मंगलवार देर शाम को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु ने रोहड़ू के छतर सिंह ठाकुर को हिमाचल युवा कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने का पत्र जारी किया।

प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नाम शॉर्ट लिस्ट हुए हैं। छतर सिंह ठाकुर, अखिल अग्निहोत्री और राहुल चौहान के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला था।

मंगलवार को दिल्ली में साक्षात्कार के बाद छतर सिंह ठाकुर का अध्यक्ष पद के लिए चयन किया गया। जिला शिमला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रहे छतर सिंह ठाकुर सीएम सुक्खू के करीबी हैं।

प्रदेश में बीते दिनों हुई चुनाव प्रक्रिया के तहत छतर सिंह ठाकुर को 60 हजार वोट प्राप्त हुए थे। ऊना के अखिल अग्निहोत्री को 37 हजार और सिरमौर के राहुल चौहान को 15,000 वोट मिले थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पटवारी के 530 और नर्सों के 312 पदों के लिए आवेदन 16 जनवरी तक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने शनिवार...

भारत व साऊथ अफ्रीका टी-20 मैच की सस्ती टिकटें बिकीं, मैच को लेकर दिल्ली से गग्गल हवाई सफर भी हुआ महंगा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला के अंतर्राष्ट्रीय किक्रेट स्टेडियम में 14 दिसम्बर...