रिश्तेदार ने की हैवानियत की हदें पार, 7 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

--Advertisement--

7 साल की मासूम से दुष्कर्म, रिश्तेदार ने की हैवानियत की हदें पार, गिरफ्तार।

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी में सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची की मां के चचेरे भाई पर ये घिनौनी हरकत करने का आरोप लगा है।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शादीशुदा है। इस घटना से परिजन स्तब्ध हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पीड़ित परिवार शिमला शहर में किराए पर रह रहा है। पीड़िता की मां का मायका शिमला में ही है। मामले के अनुसार पीड़ित बच्ची की मां अपने बच्चों के साथ मायके गई थी।

पहली दिसंबर को जब वह मायके में थी, तो रिश्ते में चचेरे भाई ने उसकी सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची ने अपने साथ हुई घिनौनी हरकत के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद आरोपी के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया।

शिमला पुलिस के मुताबिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध महिला पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2), 65(2) व 351(2) 6 पोक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पटवारी के 530 और नर्सों के 312 पदों के लिए आवेदन 16 जनवरी तक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने शनिवार...

भारत व साऊथ अफ्रीका टी-20 मैच की सस्ती टिकटें बिकीं, मैच को लेकर दिल्ली से गग्गल हवाई सफर भी हुआ महंगा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला के अंतर्राष्ट्रीय किक्रेट स्टेडियम में 14 दिसम्बर...