भयानक हादसा: दोस्त की शादी में जा रहे थे सेना के 2 जवान, रास्ते में बैठे काल ने छीन लीं सांसें

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 2 जवानों की जान चली गई।

ये दोनों जवान शुक्रवार देर शाम अपने एक करीबी दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे, तभी मंडी के दरलोग के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान 32 वर्षीय नितेश पुत्र स्वर्गीय सुरेश कुमार निवासी टारना हिल थनेहड़ा, मंडी और 32 वर्षीय महेंद्र कुमार पुत्र मोती राम निवासी गांव दूसरा खाबू, तहसील बल्ह, मंडी के रूप में हुई है।

महेंद्र कुमार जे एंड के राइफल्स में तैनात थे। बताया जा रहा है कि नितेश और महेंद्र अपने दोस्त अमर की शादी में शामिल होने के लिए ब्रेगन गांव जा रहे थे। उनके दोस्तों का एक अन्य समूह दूसरी गाड़ी में उनके साथ शाम करीब 6 बजे मंडी से निकला था।

फोन कॉल से हुआ हादसे का खुलासा

दूसरी गाड़ी में सवार दोस्तों ने पुलिस को बताया कि रात करीब 8:15 बजे जब वे दरलोग के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि नितेश और महेंद्र की कार उनके पीछे नहीं थी।

अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने तुरंत नितेश और महेंद्र को फोन किया। काफी देर तक घंटी बजने के बाद एक महिला ने फोन उठाया। उस महिला ने बताया कि फोन उसे घटनास्थल पर मिला है और एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई है।

यह सुनते ही दोस्तों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे तुरंत वापस पलटे और घटनास्थल पर पहुंचे। दोस्तों ने जब खाई में उतरकर देखा तो पाया कि दोनों जवानों के शव गाड़ी से बाहर पड़े थे।

इस संबंध में कीर्तिमान (28) पुत्र रामेश्वर निवासी बनियाड़, जरोल (मंडी) के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके शोक की लहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के कांगड़ा जिले में है न्याय के देवता का मंदिर, कहा जाता है कलियुग की सच्ची सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की पावन और...

दस्तावेज पूरे होने पर भी कट जाएगा चालान, हिमाचल की इस सडक़ पर सावधान

हिमखबर डेस्क  ऑनलाइन चालानों ने लोगों की नींद हराम कर...

गणतंत्र दिवस पर CM ने तिरंगा फहराया तो करेंगे मानव बम हमला, DC ऑफिस शिमला में आई धमकी भरी मेल

शिमला - नितिश पठानियां  शिमला प्रशासन को गणतंत्र दिवस से...